Tuesday, 24 July 2012

      .......♥•♥´¨`♥•.¸¸.•♥´¨`♥•♥........

ज़िन्दगी यूँ न बस साँसों की रवानी होती
तू होती तो एक अच्छी  सी कहानी होती
ख्वाब होते , ख्वाहिशे होती ,
............................यादों की निशानी होती
तू होती तो एक अच्छी सी कहानी होती
छेड़ कर किस्सा , फिर अपनी यादों का ,
बातें कुछ नई , तो कुछ पुरानी होती
शाम-ऐ -तन्हाई  में संग,
......................... कुछ वक्त बितानी होती ,
कुछ तुमको कहनी होती, कुछ हमको सुनानी होती
होता अपना भी ख्वाबो का आशियाना कहीं ,
प्यार के वादों से अपनी दुनियां सजानी होती
तू होती तो एक अच्छी  सी कहानी होती
       
      .......♥•♥´¨`♥•.¸¸.•♥´¨`♥•♥........    
                 ♥╬ Avnish ╬♥

Thursday, 12 July 2012

जब भी मिलता है मुझे,
वो नया सा लगता है
उसके चेहरे पे हर बार एक,
नया  चेहरा सा लगता है
वो मिलता है, हँसता है,
बातें करता है ....
पर जाने क्यूँ  ये सब कुछ
अब झूठा सा लगता है 
 ♥•♥´¨`♥•.¸¸.•♥´¨`♥•♥´♥•

बोझ  सी   लगने   लगी है   जिंदगी
खुद  ही  को  ठगने  लगी है जिंदगी
राख  ही  राख  बची  थी  सीने  में ..
तेरी यादों में फिर सुलगने लगी है जिंदगी
ऐ दुनियां अब कोई बुझौअल न बुझा ..
तेरी हर पहेली को समझने लगी है जिंदगी
हकीकत की तल्ख़ ज़मीं से जब वास्ता हुआ
कांच   सी   चुभने   लगी   है    जिंदगी
बस साँसों की आवा-जाहि को कैसे जिंदगी कह दूँ
अब  जिंदगी से खुद ही ,, उबने लगी है जिंदगी

 ♥•♥´¨`♥•.¸¸.•♥´¨`♥•♥´♥•♥